हिमाचल के राज्यपाल के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल
लखनऊ (यूपी) में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले की कई गाड़ियों के आपस में टकराने से एसीपी और 2 इंस्पेक्टर समेत 4 लोग घायल हो गए। इस हादसे में राज्यपाल पूरी तरह सुरक्षित हैं। गौरतलब है, यह हादसा काफिले की एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ।