हिमाचल के राज्यपाल की सुरक्षा फ्लीट की 3 गाड़ियां UP में एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की सुरक्षा फ्लीट की 3 गाड़ियां बुधवार शाम गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश) पर आपस में टकरा गईं। इससे फ्लीट में शामिल ऐम्बुलेंस में सवार 3 डॉक्टरों समेत 5 मेडिकल स्टाफ को चोटें आई हैं। राज्यपाल शुक्ल लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे तभी सड़क पर अचानक जानवर आने से हादसा हुआ।