हिमाचल के शिमला मस्जिद विवाद के मामले में अब 5 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
शिमला (हिमाचल प्रदेश) के संजौली में मस्जिद में अवैध निर्माण के मामले में शनिवार को शिमला नगर निगम के आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मस्जिद कमिटी के पक्षकार मस्जिद निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाए जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी। अब इसकी सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।