हिमाचल प्रदेश आज से आपदाग्रस्त राज्य घोषित, सीएम सुक्खू ने किया एलान
हिमाचल प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है। लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से हो रहे नुकसान को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधानसभा सत्र में इसका एलान किया। प्रदेश के कई ज़िलों में आज (सोमवार) व कल (मंगलवार) के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है।