हिमाचल प्रदेश की चूड़धार पहाड़ी पर जाने के लिए अब 1 मई से देना होगा शुल्क
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और शिमला ज़िले के बीच स्थित चूड़धार मंदिर चोटी पर जाने के लिए अब धार्मिक यात्रियों और ट्रेकिंग करने वालों को शुल्क देना होगा। चूड़धार की ईको डेवलपमेंट कमेटी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के मद्देनज़र यह फैसला लिया है। इस शुल्क की 10 कैटेगरी बनाई गई हैं और 1 मई से इसे लागू किया जाएगा।