हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में महसूस हुए भूकंप के झटके

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में हाल ही में बादल फटने की कई घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई है व करीब 45 लोग लापता हैं।

Load More