उल्लास लिटरेसी प्रोग्राम के तहत हिमाचल प्रदेश देश का पूर्ण साक्षरता वाला राज्य बन गया है। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, "यह सफलता हमारे सभी शिक्षकों, नागरिकों और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों की ऐतिहासिक उपलब्धि है।"