हिमाचल प्रदेश में टिप्पर के टायरों के बीच फंसा स्कूटी सवार शख्स, अस्पताल में भर्ती
ऊना (हिमाचल प्रदेश) में मंगलवार दोपहर को ईसपुर में 70 वर्षीय स्कूटी सवार शख्स टिप्पर के टायरों के बीच फंस गया जिसे 2 हाइड्रा मशीन व एक जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में जख्मी हुए शख्स का क्षेत्रीय अस्पताल उपचार करवाया गया और वह खतरे से बाहर है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।