हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के पानी से घिर गई जलती चिता, फिर ऐसे हुआ अंतिम संस्कार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक बुज़ुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी जलती चिता बाढ़ की चपेट में आ गई जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने चिता को पानी में डूबने से बचाने के लिए जेसीबी मंगवाई और मलबा डालकर पानी के बहाव को दूसरी तरफ मोड़ा गया जिससे अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।