हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 78 लोगों की हुई मौत
हिमाचल प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 121 लोग घायल हुए हैं और 30 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता हैं। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इसमें मंडी को काफी ज़्यादा नुकसान हुआ है।