हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बीच 24 घंटे में 4 लोगों की हुई मौत
हिमाचल प्रदेश में जारी बर्फबारी के बीच पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी से 3 नैशनल हाईवे और 174 सड़कें ब्लॉक हो गईं जिससे कई जगहों पर पर्यटक फंस गए। सोेमवार को अटल टनल के पास कई किलोमीटर लंबा जाम लगा था जिसमें 1000+ गाड़ियां फंस गई थीं।