हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने के चलते 226 सड़कें हुईं बंद
हिमाचल प्रदेश के कई ज़िलों में बर्फबारी होने के चलते 3 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 226 सड़कें बंद कर दी गई हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, शिमला में सबसे अधिक 123 सड़कें, लाहौल और स्पीति में 36 और कुल्लू में 25 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 173 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं।