हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के मद्देनज़र सभी शिक्षण संस्थान 7 सितंबर तक रहेंगे बंद

हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार, सभी सरकारी व निजी स्कूल और कॉलेज आदि आगामी 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल को आपदाग्रस्त राज्य घोषित किया है।

Load More