हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने से सूख रहे हैं प्राकृतिक जल स्रोत
हिमाचल प्रदेश के शिमला में भीषण गर्मी के कारण प्राकृतिक जल स्रोत सूख रहे हैं जिससे शहर में जल संकट गहरा गया है। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के मुताबिक, शहर में हर घर तक पानी पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बकौल खबर, कई इलाकों में 3 दिनों पर पानी की सप्लाई दी जा रही है।