हिमाचल प्रदेश में मिली मिसाइल के पुर्ज़ों जैसी संदिग्ध वस्तु
भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिसाइल के पुर्ज़ों जैसी धातु की संदिग्ध वस्तु मिली है। शुक्रवार देर रात एक स्थानीय व्यक्ति ने ज़ोरदार धमाके की आवाज़ सुनी थी। शनिवार सुबह उसने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी।