हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 187 पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर और प्यून के 187 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार वेबसाइट hphighcourt.nic.in पर जाकर 30 नवंबर से 31-दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18-45 के बीच निर्धारित की गई है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5-वर्ष की छूट मिलेगी।