हिमाचल में 'पहली बार' कैमरे में कैद हुआ 'पहाड़ों का भूत' स्नो लेपर्ड
हिमाचल प्रदेश स्थित धौलाधार वाइल्डलाइफ सेंचुरी में पहली बार कैमरे में स्नो लेपर्ड कैद हुआ है जिसे पहाड़ों का भूत भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह खोज इस बात की पुष्टि करती है कि यह सेंचुरी दुनिया के सबसे लुप्तप्राय शिकारी जीवों में से एक हिम तेंदुए के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण आवास है।