हिमाचल में 15 फीट लंबे अजगर ने नीलगाय के बच्चे को ज़िंदा निगला, ग्रामीणों ने उगलवाया
ऊना (हिमाचल प्रदेश) में एक 15 फीट लंबे अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को ज़िंदा निगल लिया जिसके बाद ग्रामीणों ने अजगर के पेट को दबाकर उससे नीलगाय के बच्चे को उगलवा दिया। इसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।