हिमाचल में 25 वर्षीय शख्स ने 65 वर्षीय दादी का किया रेप, हुआ गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक 25 वर्षीय शख्स ने अपनी 65 वर्षीय दादी का रेप किया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने बताया कि 3 जुलाई को आरोपी उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। शख्स ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।