हिमाचल में 66 वर्षीय बुज़ुर्ग ने बेटी की उम्र की युवती से की शादी, बोली- पति की सेवा करूंगी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के बंजार में एक 66-वर्षीय सोम देव नामक शख्स ने एक 35-वर्षीय युवती से शादी रचाई है जिनका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। कपल बताता है, "हम पति-पत्नी हैं। हमारी शादी को 20 दिन हुए हैं।" युवती ने कहा, "मुझे शादी करके अच्छा लगा। मैं अपने पति की सेवा करती हूं...हम खुश हैं।"