हिमाचल में आर्थिक संकट के बीच सरकारी कर्मियों को अब तक नहीं मिला अगस्त माह का वेतन
हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार राज्यकर्मियों के बैंक खातों में महीने की पहली तारीख पर वेतन जमा नहीं किया गया है। इसका कारण प्रदेश में आर्थिक संकट को बताया जा रहा है जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछली बीजेपी सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है। बकौल रिपोर्ट्स, कर्मियों को 5 सितंबर को वेतन मिल सकता है।