हिमाचल में ट्रेकिंग के दौरान पोलैंड की महिला का पीछा करता दिखा युवक; वीडियो आया सामने
हिमाचल प्रदेश में ट्रेकिंग के दौरान का पोलैंड की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें एक युवक उसका पीछा करता दिख रहा है। महिला ने बताया कि वह गेस्ट हाउस से उतर रही थी तभी युवक जबरन फोटो खिंचवाने की जिद करने लगा। महिला ने कहा, "मैं कोई चिड़ियाघर की जानवर नहीं हूं...जिसकी फोटो ली जाए।"