हिमाचल में डॉक्टर हुए हैरान; गाय के पेट से निकला 28 किलो प्लास्टिक और 41 कीलें
ऊना (हिमाचल प्रदेश) में डॉक्टरों ने एक गर्भवती गाय के पेट से 28 किलोग्राम प्लास्टिक, 41 कीलें, कई कपड़े और रस्सियां निकालीं हैं। दरअसल, गाय ने चार-पांच दिन से खाना-पीना बंद कर दिया था जिसके बाद संदेह होने पर पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की। इस जटिल ऑपरेशन के बाद गाय की हालत में सुधार हो रहा है।