हिमाचल में दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकली थी युवती, 7 दिन बाद नदी में मिला शव
मनाली (हिमाचल प्रदेश) में 7 दिनों से लापता 21 वर्षीय युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती अपने 2 दोस्तों से मिलने के लिए घर से एक होटल गई थी जहां तीनों ने ड्रग्स लिया जिसके बाद युवती बेहोश हो गई और युवकों ने आनन-फानन में गाड़ी में डालकर उसे व्यास नदी में फेंक दिया।