हिमाचल में नए साल पर शराब पीकर मस्ती करने वाले टूरिस्ट को गिरफ्तार नहीं करेगी पुलिस
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को 'अतिथि देवो भवः' का हवाला देते हुए कहा कि नए साल में अगर कोई ज़्यादा झूम जाता है तो उसे हिरासत में नहीं लेना बल्कि होटल छोड़कर आना है। सीएम ने इसके लिए पुलिस को आदेश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 5-जनवरी तक होटल 24-घंटे खुले रहेंगे।