हिमाचल में बादल फटने के बाद सड़क मार्ग से कटे गांवों को जोड़ने के लिए सेना ने बनाया अस्थाई पुल
हिमाचल प्रदेश में रामपुर के पास बादल फटने के बाद सड़क मार्ग से कटे गांवों को जोड़ने के लिए सेना ने अस्थाई पुल का निर्माण किया है जिसका वीडियो सामने आया है। रामपुर एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि 4 गांव हैं जिनसे अभी सड़क संपर्क नहीं है। रामपुर के समेज नामक गांव में 1 अगस्त को बादल फटा था।