हिमाचल में बादल फटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8, लापता लोगों की खोज जारी
हिमाचल प्रदेश के तीन ज़िलों में बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में आने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। 45 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं जिनके लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया और पीड़ितों से बातचीत की है।