हिमाचल में बारिश से 795 सड़कें बंद व कई ज़िलों में रेड अलर्ट, जून से अब तक 41 बार फटा बादल
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से 2 नैशनल हाईवे समेत 795 सड़कें बंद हैं। आईएमडी ने चंबा, कांगड़ा व मंडी में 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, 20 जून से अब तक 156 लोगों की मौत हुई, बादल फटने की 41 घटनाएं व भूस्खलन के 81 मामले सामने आए।