हिमाचल में भारी बारिश के बाद मलाणा में फटा पावर प्रोजेक्ट 1 का डैम, पार्वती नदी में आई बाढ़
हिमाचल प्रदेश के मलाणा में भारी बारिश के बाद पावर प्रोजेक्ट 1 का डैम फट गया है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी और नालों से दूर रहने को कहा है। डीडी न्यूज़ हिमाचल के मुताबिक, डैम फटने से पार्वती नदी में बाढ़ आ गई है और भुंतर के आसपास के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।