हिमाचल में मां ने टीवी देखने से मना किया तो 14 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर दी जान
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में मां द्वारा टीवी देखने से मना किए जाने पर एक 14-वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार, 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला लड़का घर पर टीवी देखने की ज़िद कर रहा था और मां ने उसे टीवी न देखने व स्कूल का काम करने को कहा था।