हिमाचल में मलबे में दबी महिला 5 घंटे बाद ज़िंदा निकली, बताया कैसे बचाई अपनी जान
मंडी (हिमाचल प्रदेश) में मलबे में दबी तुनेजा ठाकुर नामक 20-वर्षीय महिला 5 घंटे तक हाथों से अपने ऊपर से मलबा हटाकर बच गईं। तुनेजा ने कहा, "मैंने सांस लेने लायक मिट्टी हटाई...मैं बस इतना जानती थी- मुझे ज़िंदा बाहर आना होगा।" बकौल तुनेजा, भूस्खलन के समय वह अपने घर के पास थी और देखते-ही-देखते सब मलबे में दब गया।