हिमाचल में महिला प्रधान के निलंबन के बाद पंचायत के सभी पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
ऊना (हिमाचल प्रदेश) में चताड़ा ग्राम पंचायत की निलंबित प्रधान नीलम कुमारी के समर्थन में उप-प्रधान और वार्ड के अन्य पंचों ने इस्तीफा दे दिया है। पंचायत की निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के कारण उपायुक्त ने नीलम को निलंबित कर दिया था। पंचायत पदाधिकारियों ने कहा है कि निलंबन वापस नहीं लिया गया तो वे अपना आंदोलन तेज़ करेंगे।