हिमाचल में शहरी इलाकों में अब टॉयलेट सीट के लिए भरना होगा टैक्स
हिमाचल प्रदेश में अब शहरी इलाकों में टॉयलेट सीट की संख्या के आधार पर लोगों को टैक्स अदा करना होगा। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि लोगों को अपने घरों में बने शौचालय की प्रति सीट पर ₹25 का शुल्क देना होगा। सीवरेज बिल के साथ यह अतिरिक्त शुल्क जलशक्ति विभाग के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।