हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सीज़न का हुआ पहला स्नोफॉल, तापमान 10°C गिरा
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सीज़न का पहला स्नोफॉल हुआ है जिससे कई क्षेत्रों में तापमान 10°C तक गिर गया है। कांगड़ा की धौलाधार पर्वत शृंखला के अलावा किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू में भी बर्फबारी हुई है। वहीं, किन्नौर के कल्पा में सितंबर का न्यूनतम तापमान 4.4°C दर्ज किया गया जो 18 साल में सबसे कम है।