हिमाचल में सड़क से फिसलकर खाई में वाहन गिरने से 3 लोगों की हुई मौत, CM ने जताया शोक
मंडी (हिमाचल प्रदेश) में सड़क से फिसलकर खाई में एक वाहन के गिरने से उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जिस जगह दुर्घटना हुई, वहां लगातार बारिश से फिसलन थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरसंभव मदद का निर्देश दिया है।