हेमंत सोरेन की ज़मानत के बाद रांची में लगे 'साज़िशों के खेल का अंत' लिखे पोस्टर
ज़मीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व जेएमएम नेता हेमंत सोरेन को मिली ज़मानत के बाद उनके समर्थकों ने रांची में पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टर्स पर हेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ लिखा है, "साज़िशों के खेल का हुआ अंत, आ गया अपना हेमंत।" गौरतलब है, ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।