हेमंत सोरेन तीसरी बार बनेंगे झारखंड के सीएम, राज्यपाल के समक्ष पेश किया सरकार गठन का दावा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया। हेमंत सोरेन तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत ने 5 महीने पहले ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दिया था।