हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ
हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वह झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बने और उन्होंने चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मौजूद रहे।