हेमंत सोरेन ने जेल में 5 महीने बिताने के बाद तीसरी बार ली झारखंड के सीएम पद की शपथ

जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। करीब 5 महीने पहले ज़मीन घोटाला मामले में गिरफ्तारी से पहले हेमंत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उनकी जगह चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बने थे। हेमंत फिलहाल ज़मानत पर जेल से बाहर हैं।

Load More