हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के सीट जीतने पर कसा तंज़, कहा- माफ करना 0 नहीं 1 सीट जीती
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस के एक सीट जीतने पर तंज़ भरे अंदाज़ में माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "कांग्रेस से दिल से माफी मांगता हूं। हां, आपने एक सीट जीती है, शून्य नहीं।" कांग्रेस ने 28 सीटों में से केवल नागपुर स्नातक सीट पर जीत दर्ज की।