हिम्मत वाली हैं रानी मुखर्जी: 'मिसेज चटर्जी...' में ब्रेस्ट पंपिंग सीन को लेकर डायरेक्टर
फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज़ नॉर्वे' की डायरेक्टर आशिमा छिब्बर ने बताया है कि उन्हें भरोसा नहीं था कि रानी मुखर्जी फिल्म में ब्रेस्ट मिल्क पंपिंग वाले सीन के लिए तैयार होंगी। उन्होंने कहा, "रानी हिम्मत वाली हैं। वह ब्रेस्ट पंपिंग वाला सीन करने के लिए तैयार हो गईं।" उन्होंने कहा, "रानी ने मदरहुड का बेहतरीन उदाहरण दिया है।"