6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद साइट पर हुमायूं कबीर करेंगे शक्ति प्रदर्शन, हाईवे जाम करने की चेतावनी
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने 6-दिसंबर को प्रस्तावित बाबरी मस्जिद स्थल पर 5 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। उन्होंने रेजीनगर-बहरमपुर तक 30-किलोमीटर लंबा NH-34 जाम करने की चेतावनी देते हुए प्रशासन को चुनौती दी। BJP विधायक शखाराव सरकार ने कहा कि इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।