बाबरी मस्जिद को लेकर हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को NH-34 जाम करने की दी चेतावनी
आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में NH-34 को जाम करने की चेतावनी दी है। इसी दिन बेलडांगा में ₹87 करोड़ की बाबरी मस्जिद के निर्माण की शुरुआत और मस्जिद का आधिकारिक उद्घाटन भी होना है। यह अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराने की याद में बनाई जा रही है।