हैमिल्टन में भारत ने खेले हैं 12 वनडे मैच, जानें हैं कैसा है रिकॉर्ड
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। भारत ने यहां 12 वनडे खेले हैं जिनमें सिर्फ 3 जीते और 6 हारे हैं। मैदान पर कुल 43 वनडे हुए हैं जिनमें 23 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। भारत का यहां सर्वोच्च स्कोर 347 रन है।