होम लोन चाहिए लेकिन सैलरी स्लिप नहीं देती कंपनी? SBI इन डॉक्यूमेंट्स से देगा लोन
अगर आपकी कंपनी आपको सैलरी स्लिप नहीं देती है तो एसबीआई आपको कुछ अन्य डॉक्यूमेंट्स के आधार पर लोन दे सकता है। इन डॉक्यूमेंट्स में बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, फॉर्म-16 की कॉपी या आयकर विभाग द्वारा पुष्टि की गई पिछले 2-वर्षों के आईटी रिटर्न की कॉपी शामिल हैं। वहीं, कई बैंक बिना सैलरी स्लिप के लोन रिजेक्ट कर देते हैं।