हिमालय में मिली सांप की नई प्रजाति, लियोनार्डो डिकैप्रियो के नाम पर रखा गया नाम
पश्चिमी हिमालय में सांप की एक नई प्रजाति पाई गई है जिसका नाम हॉलीवुड ऐक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो के नाम पर 'एंगीकुलस डिकैप्रियो' रखा गया है। लियोनार्डो ने जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता व सांपों के संरक्षण को लेकर काफी काम किया है इसलिए उन्हें सम्मान देने के लिए ऐसा किया गया है। यह सांप छोटे आकार का होता है।