हिमेश रेशमिया ने मुंबई में किया पिता का अंतिम संस्कार, फराह खान व शान हुए शामिल
गायक हिमेश रेशमिया ने गुरुवार को मुंबई (महाराष्ट्र) के जुहू में अपने पिता विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार किया। विपिन रेशमिया का बुधवार को कोकिलाबेन अस्पताल में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में फिल्मकार फराह खान, गायक शान, अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट और निर्माता रमेश तौरानी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।