हेमकुंड साहिब में तनाव की खबरों का प्रशासन ने किया खंडन, कहा- अरदास-लंगर सामान्य रूप से जारी
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िला प्रशासन ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित नगरासू गुरुद्वारे में तनाव, कब्जे या बंधक जैसी स्थिति की खबरों का खंडन किया है। ज़िला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा के अनुसार, गुरुद्वारे में अरदास, लंगर सेवा और श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।