हिमयुग में इंसान करते थे नशा, 25000 साल पुराने दांतों से मिले संकेत
इंडोनेशिया में हिमयुग के 25,000 साल पुराने मानव दांतों का अध्ययन कर रहे पुरातत्वविदों को मादक पदार्थों के नियमित सेवन के सबूत मिले हैं। दरअसल, रिसर्चर्स को इन दांतों में एरेकोलाइन नामक यौगिक के अंश मिले हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह सुपारी हो सकती है जिसमें एरेकोलाइन पाया जाता है जो उत्तेजक और मस्तिष्क पर प्रभाव डालने वाला होता है।