हीरो को पछाड़कर भारत की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बनी होंडा

होंडा मोटरसाइकल दोपहिया वाहनों की बिक्री के मामले में हीरो मोटोकॉर्प को पछाड़कर भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी बन गई है। होंडा ने सितंबर में हीरो के मुकाबले 62,537 ज़्यादा मोटरसाइकल और स्कूटर्स की बिक्री की। एफएडीए की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, होंडा ने 27.73% का मार्केट शेयर हासिल कर लिया है जो हीरो के 22.54% से अधिक है।

Load More